छत्तीसगढ़

खड़े ट्रक जा भिड़ी बाइक: आर्मी जवान समेत तीन युवकों की मौके पर मौत

धमतरी। धमतरी और नगरी के बीच कुकरेल के पास शुक्रवार की देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, 1 बाइक में सवार 3 युवक खड़े ट्रक से जा टकराए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, तीनो की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से एक आर्मी का जवान बताया जा रहा है जो छुट्टी पर घर आया था। तीनो युवक धमतरी से कुछ काम निपटा कर वापस अपने गांव कांटा कुर्रीडीह लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। घटना केरेगाँव थाना क्षेत्र की बताई गई है।

See also  जांजगीर-चांपा: फिशरीज-इंस्पेक्टर परीक्षा में विपुल सिंह ने किया टॉप, मुंबई में पीएचडी कर रहे छात्र ने छत्तीसगढ़ व्यापम परीक्षा में हासिल किया पहला स्थान

Related Articles

Leave a Reply