छत्तीसगढ़

राजकुंद्रा के सपोर्ट में उतरी “गहना” का छत्तीसगढ़ से रिश्ता

रायपुर
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के साथ एक नाम गहना वशिष्ठ का भी सुर्खियों में बना हुआ है। आपकों बतादें कि अश्लील फिल्मों के कथित निर्माण और एप के जरिये प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा के मामले में सुर्खियों में आई एक्ट्रेस गहना का कोरिया जिले के चिरमिरी से गहरा नाता है। जानकारी के अनुसार उसकी प्रारंभिक से लेकर हायर सेकेंडरी तक की पढ़ाई यही हुई है। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से गहना वशिष्ठ जिसका असली नाम वंदना तिवारी है। गहना वशिष्ठ ने 2006 में हायर सेकेंडरी की परीक्षा पास की है। 01 जनवरी 1988 को जन्मी वंदना के पिता रविन्द्र तिवारी यहां एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र में कार्यरत थे। स्कूल के प्राचार्य जगदीश सिंह ने वंदना को पढ़ाया है। गहना वशिष्ठ बी ग्रेड फिल्म गुदगुदी जिंदगी, सरफरोशी, फिल्मी दुनिया में रोल प्ले कर चुकीं हैं। राज कुंद्रा के सपोर्ट में उतरी गहना वशिष्ठ ने एक वीडियो जारी कर कहा कि मुझे हाल ही में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बारे में पता चला। मैं सिर्फ यही कहना चाहूंगी कि कोई भी अश्लील फिल्म नहीं बना रहा था। नॉर्मल वीडियोस थे नॉर्मल इरॉटिका थे, जैसे कि एकता कपूर गंदी बात बनाती है और न जाने कितनी फिल्में हैं। हमारी सीरीज में उनसे कम बोल्डनेस है।

See also  ज्वैलरी दुकान में घुसे चार दरिंदे, दुकानदार को जमीन पर पटका, महिला के बाल पकड़कर घसीटा; दहला देगा ये मंजर

Related Articles

Leave a Reply