Uncategorized

जांजगीर-चांपा: मामूली बात पर छोटे ने बड़े भाई के सीने पर किया चाकू से वार, ईलाज के दौरान मौत

लकड़ी काटने से कर रहा था मना 0 बम्हनीडीह क्षेत्र में चाकू बाजी आम बात

जांजगीर-चांपा।
बम्हनीडीह नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 मुसलमान मोहल्ले में मामूली बात पर दो भाईयों के विवाद ने गंभीर आपराधिक घटना का रूप ले लिया। लकड़ी काटने से मना करने पर छोटे भाई ने गुस्से में आकर बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना उस समय हुई जब छोटा भाई साहिल खान लकड़ी लेने जा रहा था बड़े भाई सफर खान उम्र 22 साल ने उसे लकड़ी काटने से मना किया इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी शुरू हो गई देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि साहिल खान ने पास रखे चाकू से सफर खान के सीने पर वार कर दिया अचानक हुए हमले से सफर वहीं गिर पड़ा और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी छोटे भाई साहिल खान को हिरासत में ले लिया मामले की जांच की जा रही है।

See also  Scopri il Mondo del Casinò Online con Nomini: Un'Esperienza Unica

इलाज के दौरान मौत
जिला अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों की टीम ने सफर खान को बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन चाकू के गहरे घाव और अधिक रक्तस्राव के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया और लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध नजर आए।

आरोपी से घटना के संबंध पूछताछ की जा रही है प्रथम दृष्टि दोनों भाई के बीच विवाद होने की बात सामने आ रही है।
के पी सिंह
थाना प्रभारी बम्हनीडीह

Related Articles

Leave a Reply