छत्तीसगढ़

छुहीमिट्टी खदान धंसने से एक महिला की मौत, एक घायल, बाल-बाल बचे दो लोग

बलरामपुर। छुहीमिट्टी खदान धंसने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गईं. दो महिलाएं बाल-बाल बचीं. महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मृत व घायल व महिला को बाहर निकाला.

घटना वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के मदनपुर की है. दिवाली के अवसर पर घर की पुताई के लिए ग्रामीण महिलाएं छुहीमिट्टी खदान से मिट्टी निकाल रही थीं. इस दौरान ऊपरी हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा, जिससे एक महिला की नीचे दबने से मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गई. महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने महिलाओं को बाहर निकाला. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

See also  खराब सड़क ने ली पिता-बेटी की जान : NH-30 पर भीषण हादसा, दो की मौके पर मौत, दो महिलाओं की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply