छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

ब्रेकिंग न्यूज़ :कोटमी सोनार में फिर हुई हत्या…पटाखा फोड़ने पर हुआ था विवाद…छह माह में दूसरी हत्या

अकलतरा थाना से अलग हुए कोटमी सोनार चौकी में दीपावली की रात दरवाजे पर पटाखा फोड़ने की बात पर हत्या हो गई है। बताया जा रहा है कि कोटमी सोनार में रहने वाले बालमुकुंद सोनी उम्र लगभग 45 साल अपनी बुजुर्ग मां के साथ रेलवे स्टेशन मोहल्ले में रहता था। दीपावली की रात घर के सामने कुछ युवा पटाखा फोड़ रहे थे जिससे बालमुकुंद सोनी और उनकी बुजुर्ग मां को पटाखो के शोर से तकलीफ़ हो रही थी। उन्होंने उन युवकों को पटाखे दूर जाकर फोड़ने कहा। इस पर युवकों में कुछ हलकी झड़प हो गई उसके बाद युवक चले गए। सुबह उनकी बुजुर्ग मां ने जब बालमुकुंद को देखने गयी तो देखा कि बालमुकुंद सोनी की रक्त से सनी लाश उसके कमरे में पड़ी है तब उसने शोर मचाया और लोग इकट्ठे हुए और लोगों ने कोटमी सोनार चौकी में फोन किया और थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय और अकलतरा थाना टी आई भास्कर शर्मा मौके पर पहुंच चुके और फोरेंसिक टीम भी समाचार लिखे जाने तक पहुंचने की संभावना है।

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

राजनीति में थे सक्रिय
बताया यह भी जा रहा है कि मृतक बालमुकुंद सोनी गांव की राजनीति में सक्रिय रहते थे और चुनाव के समय निष्पक्ष मतदान को लेकर लोगों को नारे लिखकर जागरूक करने का प्रयास करते थे। बालमुकुंद सोनी अविवाहित थे और मां के साथ गांव में ही रहते थे। उनके दो अन्य भाई बाहर नौकरी करते हैं। उनके परिजनों को सूचना दी गई है और परिजन कोटमी सोनार पहुंच रहे हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

छः माह में दूसरी हत्या
यह भी विदित हो कि कोटमी सोनार में इसी तरह के आये दिन हो रहे विवाद और हत्या जैसे जघन्य वारदातों के कारण ही कोटमी सोनार में चौकी खोली गई है और छह माह भर में दूसरी हत्या है। कुछ माह पूर्व गांव के रहने वाले प्रकाश केंवट शाखा प्रबंधक अमोरा के छोटे भाई की हत्या कर दी है और यह हत्या अवैध संबंधों के कारण की गई थी। विवादों के गढ़ बन चुके कोटमी सोनार में कब शांति होगी समझ से परे है।

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

Related Articles

Leave a Reply