छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा:तेज रफ्तार बलेरो ने बाईक सवारो को मारी टक्कर , हादसे में एक युवक की मौत

जांजगीर चाम्पा।  शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के दुरपा मेन रोड में बोलेरो और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत होने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। बाइक में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। बाइक सवार दोनों युवक, बलौदाबाजार जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र के पुलेनी गांव के रहने वाले है।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

दरअसल, बलौदाबाजार जिले के युवक कोहिनूर पटेल, मनीराम पटेल, देवरी गांव किसी काम से जा रहे थे। बोलेरो फरसवानी से गिरौदपुरी की ओर जा रही थी। दुरपा गांव के मेन रोड में दोनों गाड़ी में आमने-सामने जोरदार भिड़त होने से बाइक सवार युवक कोहिनूर पटेल की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मनीराम पटेल को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

Related Articles

Leave a Reply