छत्तीसगढ़

रिहायशी इलाके के नजदीक पँहुचा 30 हाथियों का दल , कई गांव में अलर्ट जारी, देखिये वीडियो…

रायगढ़। जिले के छाल रेंज के ग्राम सिंघीझाप में हाथियों का एक बड़ा दल देखा गया है। इस दल में करीब 30 जंगली हाथी शामिल हैं, जिनमें शावकों की भी बड़ी संख्या है। वन विभाग और हाथी मित्र दल के सदस्य दिन-रात हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

हाथियों के मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए आधे दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। ग्रामीणों को किसी भी कार्य के लिए जंगल में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी गई है।

जानकारी के अनुसार, छाल रेंज में इस समय लगभग 90 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। वहीं बोजिया वनमंडल के शेराझरिया क्षेत्र में भी हाथियों का दल घूम रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

See also  आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हालत नाजुक

Related Articles

Leave a Reply