छत्तीसगढ़

सरकारी डॉक्टर का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल , शर्म से लगाई फाँसी

दुर्ग। भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में रहने वाले आयुर्वेदिक डॉक्टर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कल ही घर पहुंचे डॉक्टर का चंद रोज पहले एक आदिवासी युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था.

जानकारी के अनुसार, आयुर्वेदिक डॉक्टर बीके राठौर कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक में पदस्थ था. उसका कुछ समय पहले ही उनका एक युवती के संग आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था. आदिवासी युवती ने इलाज के नाम पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था,

बताया जा रहा है कि चारामा से भिलाई आकर आत्मग्लानि और बदनामी के डर से डॉक्टर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. किसी ने डॉक्टर का युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था. इसके बाद गांव में बैठक भी हुई थी.

See also  जांजगीर-चांपा: बसों में जीपीएस और पैनिक बटन अनिवार्य, सुरक्षा में मिलेगी बढ़त

डॉ. बीके राठौर के सुसाइड नोट में गांव में हुई बैठक की जिक्र करते हुए, उसमें शामिल लोगों के नाम का भी उल्लेख किया है. सुसाइड की सूचना मिलने पर सीएसपी छावनी और छावनी थाना की टीम जांच मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Related Articles

Leave a Reply