कोरबाछत्तीसगढ़

रावण दहन के दौरान खूनी संघर्ष : युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दशहरा उत्सव के दौरान डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार दशहरा मैदान में 22 वर्षीय युवक राहुल कुमार उर्फ गोल्डन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी फरार है।

जानकारी के मुताबिक, रावण दहन कार्यक्रम के दौरान साउंड बॉक्स पर डांस करने को लेकर राहुल कुमार उर्फ गोल्डन का आरोपी बिट्टू चौहान से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि डांस के दौरान राहुल ने बिट्टू को धक्का देकर थप्पड़ मार दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दोस्त विजय चौहान को भी राहुल ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विवाद ने गंभीर रूप ले लिया।

See also  सर्विस राइफल से चली गोली : आईटीबीपी का जवान घायल, इलाज के लिए रायपुर रेफर

घटना से गुस्साए बिट्टू चौहान, विजय चौहान, सीपू चौहान और उनके एक अन्य साथी ने राहुल को पीछे की गली में ले जाकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में राहुल पर 6 से 7 वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एएसपी लखन पटले ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी बिट्टू चौहान, विजय चौहान और सीपू चौहान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथा आरोपी फरार है। वारदात में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

घटना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका अर्धमुंडन कर जुलूस निकाला। वहीं मामले से जुड़ा लाइव वीडियो सामने आने के बाद घटना की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि मंत्री लखन लाल देवांगन के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले यह वारदात हुई। दशहरा जैसे सार्वजनिक आयोजन के दौरान हुई इस हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

See also  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता का मोबाइल हैक, फर्जी RTO ग्रुप से भेजे जा रहे ई-चालान लिंक, साइबर ठगी का बढ़ा खतरा

Related Articles

Leave a Reply