छत्तीसगढ़

अंबेडकर अस्पताल के गेट पर पॉलीथिन में मिला नवजात शव, फैली सनसनी

रायपुर. शहर के सबसे बड़े अंबेडकर अस्पताल (Mekahara Hospital) के इमरजेंसी गेट से महज 10 फीट दूर नीले पॉलीथिन में लिपटा एक नवजात का शव मिला. एक सफाईकर्मी ने चीख मचाई तो वार्ड-बॉय दौड़े. इसके बाद अस्पताल में मौजूद मौदहापारा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने शव को मरचुरी भेज दिया है और अस्पताल के CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस अस्पताल के रिकार्ड खंगाल रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चे का जन्म अंबेडकर अस्पताल में ही हुआ था या उसे बाहर से यहां लाकर रखा गया है, हालांकि इस मामले में अंबेडकर अस्पताल प्रबंधन से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.

See also  कोरबा में सब्जी थैले में कुंडली मारकर बैठा था सांप:बाजार से सब्जी लेकर पति घर पहुंचा, पत्नी ने देखा तो मचाया शोर

Related Articles

Leave a Reply