छत्तीसगढ़

बिलासपुर रेल हादसे में एक और घायल की मौत, मृतकों की संख्या 13 पहुंची

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल हादसे से जुड़ी एक और दुखद खबर सामने आई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल बैमा निवासी पवन गढ़वाल ने इलाज के दौरान सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। उनकी मौत के साथ ही इस भीषण रेल दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। बताया जा रहा है कि पवन गढ़वाल हादसे के दिन नैला स्टेशन से कोरबा-बिलासपुर एमईएमयू लोकल ट्रेन में सवार हुए थे। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और बीते एक सप्ताह से उनका इलाज बिलासपुर के CIMS अस्पताल में चल रहा था।

4 नवंबर को हुआ था भयावह रेल हादसा

यह हादसा 4 नवंबर की शाम करीब 6 बजे हुआ था, जब कोरबा-बिलासपुर मार्ग पर चल रही एमईएमयू लोकल ट्रेन गतोरा और लालखदान स्टेशन के बीच खड़ी एक मालगाड़ी से भीषण रूप से जा टकराई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एमईएमयू ट्रेन के आगे के तीन डिब्बे पटरी से उतरकर मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए, जिससे कई यात्री डिब्बों में फंस गए थे। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। कुछ ही मिनटों में रेलवे प्रशासन, जिला प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें राहत-बचाव के लिए मौके पर पहुंच गईं। ऑपरेशन देर रात तक चला और दर्जनों यात्रियों को किसी तरह सुरक्षित निकाला गया।

See also  नदी किनारे 2 साल के मासूम की मिली लाश, माता-पिता पर टूटा दुखों का पहाड़

Related Articles

Leave a Reply