छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े चोरी, लाल बैग वाला आरोपी सोने की चेन से भरा डिब्बा लेकर फरार

जांजगीर–चांपा। ग्राम खरौद, थाना शिवरीनारायण क्षेत्र से दोपहर के समय एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 4 बजे एक ज्वेलरी शॉप में लाल बैग लिए एक संदिग्ध व्यक्ति पहुंचा। उसने दुकानदार से सोने की चेन दिखाने की मांग की। चेन देखने के बहाने वह व्यक्ति दुकानदार का ध्यान भटकाता रहा और इसी दौरान मौका पाकर सोने की चेन से भरा एक पूरा डिब्बा उठाकर दुकान से भाग निकला।

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

दुकान मालिक जब तक समझ पाता, तब तक आरोपी दुकान के बाहर खड़े अपने साथी के पास पहुंच चुका था। बाहर पहले से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर इंतज़ार कर रहा था। जैसे ही आरोपी ज्वेलरी का डिब्बा लेकर निकला, दोनों बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में फरार हो गए।

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

अचानक हुई इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस आरोपियों के लाल बैग और बाइक के आधार पर तलाश तेज़ कर रही है।

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

स्थानीय व्यापारियों ने भी इस घटना पर चिंता जताई है और बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस दोनों संदिग्धों की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply