छत्तीसगढ़

ठंड में स्वेटर पहनने की छूट देगा व्यापम: हल्का रंग व आधी बांह जरूरी नहीं, लेकिन ना हो जेब

रायपुर। व्यावसायिक परीक्षा मंडल अभ्यर्थियों को ठंड के मौसम में स्वेटर पहनने की छूट देगा। सर्दियों के मौसम में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए व्यापम ने पृथक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रदेशभर में तापमान में आई कमी और सुबह के समय पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। व्यापम ने जारी निर्देश में कहा है कि अभ्यर्थियों को ठंड के मौसम के दौरान स्वेटर पहनने की छूट होगी। इसमें रंग और आधी बांह की अनिवार्यता नहीं रहेगी। अर्थात अभ्यर्थी पूरी बांह के और गहरे रंग स्वेटर भी पहन सकेंगे, लेकिन इसमें कहीं भी किसी तरह की जेब नहीं होनी चाहिए।

See also  रजत वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने मनाया रजत महोत्सव, विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

इसके अलावा जांच के दौरान परीक्षार्थियों को अपना स्वेटर उतारकर दिखाना होगा। इन शर्तों के साथ ही परीक्षार्थियों को स्वेटर पहनने की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त स्वेटर के भीतर पहने जाने वाले वस्त्रों पर ड्रेसकोड लागू रहेगा। अर्थात हल्के रंग और आधी बांह के कपड़े ही स्वेटर के भीतर पहनने होंगे। व्यापम की परीक्षाएं सुबह 11 बजे से प्रारंभ होती है। मुख्य द्वार 10.30 बजे बंद कर दिया जाता है। परीक्षार्थियों को एक घंटे पहले पहुंचने की सलाह व्यापम द्वारा दी जाती है। ऐसे में कैंडिडेट्स को सुबह से ही घर से निकलना पड़ता है। अंबिकापुर सहित कई क्षेत्रों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

See also  सालभर बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, स्वागत करने समर्थकों की उमड़ी भीड़

Related Articles

Leave a Reply