छत्तीसगढ़

नई बहुओं को भी मिलेंगे हर महीने 1 हजार:सरकार बोली- जिनकी नई शादियां हुईं, उन्हें भी महतारी वंदन का फायदा मिलेगा

छत्तीसगढ़ की नई नवेली दुल्हनें यानी शादीशुदा महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना के पैसे मिलेंगे। इन नई बहुओं को हर महीने 1 हजार रुपए सरकार देगी। दरअसल, सरकार शादीशुदा महिलाओं को 1000 रुपए देती है। जिनकी हाल फिलहाल में शादी हुई है वह इस योजना का फायदा नहीं ले पा रही। ऐसी महिलाओं के लिए योजना के फॉर्म फिर से उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका ऐलान खुद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया है।

See also  मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा फैसला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सीधे खातों में मिलेगी साड़ी खरीदी की राशि

गुरुवार को मुख्यमंत्री सुशासन तिहार के तीसरे चरण में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गांव के बीच स्थित महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और वहां मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। CM ने कहा- नई बहुओं को भी जल्द महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा। वहीं ग्राम सरपंचों को पीएम आवास के लिए पात्र परिवारों की सूची बनाकर भेजने के लिए कहा।

See also  रिवर व्यू इलाके में नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

चौपाल में मुख्यमंत्री साय ने राशन दुकान संचालन, महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति पर ग्रामीणों से फीडबैक लिया। उन्होंने महिलाओं से पूछा कि, क्या उन्हें हर माह हजार रुपए की राशि समय पर मिल रही है। मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि जिन नवविवाहित महिलाओं की पात्रता बनती है, उन्हें भी जल्द महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा।

See also  अटल आवास का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, राजनांदगांव में फर्जी निगम कर्मचारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

उन्होंने कुवांरपुर में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की घोषणा की। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत फुलझर से चंदेला, तिलौली से दर्रीटोला, सनबोरा से पंडो, कुवांरपुर से गाजर और पटपरटोला से चंदेला तक नई सड़कों के निर्माण की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply