छत्तीसगढ़

घर में अकेली महिला की हत्या, अलमारी से 10 हजार की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

पिथौरा

जिले में सोमवार की सुबह घर में अकेली महिला की हत्या हो गई. अलमारी से 10 हजार की चोरी भी हुई है. पुलिस को इस बात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं पर अपराध दर्ज कर लिया है. मामला बसना थाना क्षेत्र के ग्राम अजगरखार का है, जहां महिला सुन्दरी बाई(50) के पति सुबह काम के सिलसिले से बाहर चला गया था. महिला घर पर अकेली थी. जिसकी सिलबट्टे के पत्थर से सिर पर वार कर किसी ने हत्या कर दी थी. महिला के पति ने घर आकर देखा तो उसकी पत्नी जमीन पर पड़ी हुई थी. और अलमारी से भी 11 हजार रूपए गायब थे. जिसके बाद मृतिका के पति ने पुलिस को इस बात की सूचना दी. सूचना पर मौके पर बसना व भवरपुर पुलिस पहुंची. फोरेंसिक टीम को भी वहां बुलाया गया है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 449,382,302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की जांच में जुट गई है.

See also  शहरों में LPG संकट : ग्रामीण गैस वितरकों के पास पर्याप्त स्टाक मौजूद, कोई अफरा-तफरी नहीं

Related Articles

Leave a Reply