छत्तीसगढ़बिलासपुर

बड़ा हादसा टला… कलेक्टर के चेंबर की फॉल सीलिंग गिरी, मेंटेनेंस पर उठे सवाल

बिलासपुर। बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. कलेक्टर अवनीश शरण के चेंबर की फॉल सीलिंग अचानक गिर गई, हालांकि घटना के समय कलेक्टर शरण चेंबर में मौजूद नहीं थे. इस कारण से एक बड़ी दुर्घटना टल गई. इस घटना से PWD के मेंटेनेंस की पोल खुल गई और मेंटेनेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार दोपहर की है, जब यह हादसा हुआ उस समय कलेक्टर अपने कक्ष में नहीं थे. कलेक्टर कार्यालय की बिल्डिंग के कई हिस्से जर्जर हालत में हैं और फॉल सीलिंग से पानी टपकने की शिकायतें भी लगातार मिल रही थीं. इस घटना के बाद कलेक्टर ने मेंटेनेंस के निर्देश दिए है, जिसके बाद विभाग मेंटेनेंस में जुट गया है.

See also  छत्तीसगढ़ में बिजली दर को लेकर कांग्रेस करेगी बड़ा प्रदर्शन, सरकार को दिया 30 नवंबर का अल्टीमेटम

Related Articles

Leave a Reply