छत्तीसगढ़रायपुर

केंद्रीय गृहमंत्री शाह पहुंचे रायपुर : सीएम साय ने एयरपोर्ट में किया आत्मीय स्वागत, नक्सलवाद के खात्मे को लेकर लेंगे बड़ी बैठक 

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, केंद्रीय आवास एवम शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू सहित छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद के सदस्यगण, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशकृ अशोक जुनेजा और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

See also  विधायक का अनोखा फैसला : VIP शादी छोड़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में करेंगे विवाह, प्रदेशभर में चर्चा

गृहमंत्री अमित शाह आज चंपारण जाएंगे। महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम में दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी चंपारण जाएंगे। सुबह 10.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगे। दर्शन के बाद 11.40 बजे रायपुर लौटेंगे। 

CM Sai welcoming Home Minister Shah
गृहमंत्री शाह का स्वागत करते हुए सीएम साय

नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बैठक लेंगे शाह

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर आज बड़ी बैठक होगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो महत्वपूर्ण बैठकें लेंगे। नक्सल प्रभावित 7 राज्यों के CS, DGP के साथ बैठक होगी। नक्सलवाद से निपटने अंतर्राज्यीय समन्वय की रणनीति बनेगी। सुबह 11.30 बजे से अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक होगी। दोपहर 2.30 बजे छत्तीसगढ़ को लेकर बैठक होगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास पर चर्चा की जाएगी। शाम 5.30 बजे गृहमंत्री शाह प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।

See also  पैरी नदी के कुकदा डैम में बड़ा हादसा, रायपुर से घूमने आए युवक-युवती की डूबने से मौत

Related Articles

Leave a Reply