छत्तीसगढ़

पीएम ऋण योजना के नाम पर किसान से 4.5 लाख की ठगी, लोन दिलाने का झांसा देकर लूटा, आरोपी फरार

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में प्रधानमंत्री ऋण योजना के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. जहां ठग ने किसान को 6 लाख लोन का झांसा देकर दस्तावेज और ब्लैंक चेक जमा कराया गया. और फिर चेक से 4.5 लाख रुपए उड़ाकर फरार हो गया. मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है.

पैसे ट्रांसफर होने के मैसेज ने पीड़ित किसान के होश उड़ा दिए, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की. किसान अमित कुमार सिरगिट्टी क्षेत्र के ग्राम सारधा में रहने वाला निर्णेजक किसान है. उसकी पहचान गांव के नजदीक रहने वाले मनोहर रात्रे से हुई. मनोहर का गांव में अक्सर आना-जाना लगा रहता था. 1 अप्रैल को आरोपी मनोहर ने किसान अमित को प्रधानमंत्री ऋण योजना के तहत 6 लाख रुपए के लोन दिलाने की बात कही. इस बहाने उसने अमित से उसका आधार, पैन कार्ड, राशन कार्ड, पासबुक की फोटो कॉपी और ब्लैंक चेक ले गया.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

पैसे ट्रांसफर के मैसेज से उड़े होश

अमित लोन मिलने का इंतजार कर रहा था. लेकिन 4 अप्रैल को आरोपी मनोहर ने किसान के बैंक में चेक लगाकर 4.50 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए. जब बैंक खाते से लाखों रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर होने का मैसेज आया तो किसान अमित के होश उड़ गए. इसके बाद से उसने मनोहर को कॉल किया, तो उसका फोन बंद आ रहा है. फिलहाल पुलिस आरोपी मनोहर की तलाश में जुटी है.

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply