छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पूर्व प्राचार्य गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हिंदू देवी-देवताओं के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान कुंज किशोर सतनामी (उम्र 50 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 06, पामगढ़ के रूप में हुई है। वह स्वामी आत्मानंद स्कूल डोंगाकोहरौद का पूर्व प्रभारी प्राचार्य बताया जा रहा है।

See also  अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 2 युवकों की जिंदा जलकर हुई मौत

छात्रों के सामने की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

मामले का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी कुंज किशोर द्वारा विद्यालय के छात्रों के समक्ष हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की गई थी, जिससे हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। उक्त घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल होने के बाद पामगढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।

धारा 299 बीएनएस के तहत मामला दर्ज

शिकायत के आधार पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 347/2025 के तहत धारा 299 भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

See also  55 साल के अधेड़ की शर्मनाक करतूत: 9 साल की बच्ची से पांच दिनों तक किया दुष्कर्म, बजरंग दल ने की फांसी की मांग

जुर्म स्वीकारने पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर 15 दिसंबर 2025 को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा (थाना प्रभारी पामगढ़), सहायक उप निरीक्षक रामदुलार साहू, आरक्षक यशवंत पाटले सहित थाना पामगढ़ स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

See also  झाड़- फूंक के नाम पर महिला से ठगी: बीमार बेटी पर जादू टोना बताकर दो सपेरों ने महिला से ठगे डेढ़ लाख रुपये, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply