रायपुर

सड़क पर टहल रहे युवक को चाकू से गोदा, पुराने विवाद में जान लेने का शक

रायपुर

 मंगलवार देर रात करीब 12 बजे गंज थाना इलाके में एक युवक पर कुछ लड़कों ने हमला कर दिया। हमलावर पहले तो युवक को पीटते रहे, इसके बाद चाकू मारकर जान ले ली। जब तक पुलिस पहुंची तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। इस मामले में पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।जिस युवक की हत्या हुई उसका नाम देवा बताया गया है। फिलहाल इस केस में छानबीन जारी है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मृतक देवा के खिलाफ भी गंज थाने में चाकूबाजी का केस दर्ज है। पुलिस अंदाजा लगा रही है कि हमला करने वालों का इससे पुराना झगड़ा रहा होगा। इसी का बदला लेने की वजह से हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। यह घटना गंज इलाके के राजपूताना होटल के पास हुई।

See also  सॉफ्टेवयर इंजीनियर की नौकरी छूटी तो बन गया चोर, गैंग बनाकर करने लगा लूट

Related Articles

Leave a Reply