छत्तीसगढ़

अश्लील डांस की अनुमति मामले में हटाए गए एसडीएम तुलसी दास मरकाम, शो-कॉज नोटिस जारी

गरियाबंद। अश्लील डांस के आयोजन मामले में संज्ञान लेते हुए कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने कार्रवाई करते हुए मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम को हटाते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया है और कलेक्टोरेट अटैच कर दिया है। इसके अलावा मामले की जांच के लिए अपर कलेक्टर के नेतृत्व में एक जांच समिति गठित की गई है, जो अपनी रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपेगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में 6 दिवसीय ओपेरा का आयोजन किया गया था। मनोरंजन का हवाला देकर आयोजन समिति ने मैनपुर एसडीएम से अनुमति ली थी, लेकिन आयोजन के तीसरे दिन से मंच पर अश्लील डांस कराया जाने लगा। ओडिशा से बुलाई गई बार डांसरों ने अर्धनग्न अवस्था में प्रस्तुति दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

See also  भारतमाला घोटाला:उमा बनकर मुआवजा लेने वाली उर्वशी तिवारी को नहीं मिली जमानत

मामला तब और गंभीर हो गया, जब यह सामने आया कि आयोजन स्थल पर खुद एसडीएम तुलसी दास मरकाम भी मौजूद रहे और उन्होंने अश्लील डांस का आनंद लिया। आयोजन के दौरान अफसरों, पुलिसकर्मियों और रसूखदारों ने खुलेआम पैसे भी लुटाए, जिसका वीडियो भी सामने आया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

आयोजक गिरफ्तार

थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दो कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 10 तारीख को अश्लील आयोजन की लिखित शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर आयोजन करता देवानंद राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू, हसन डाडा के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, (3) (5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। 10 तारीख तक संचालन की अनुमति दी गई थी, लेकिन 10 को ही आयोजन बंद करवा दिया गया।

See also  JANJGIR CHAMPA : नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

प्रधान आरक्षक सस्पेंड, दो पुलिस कर्मी लाइन अटैच

मामले में एसपी ने कड़ा एक्शन लिया है। दो आरक्षकों को लाइन अटैच करने के साथ ही एक प्रधान आरक्षक को निलंबित किया गया है। प्र.आर. 366 दिलोचन रावटे को निलंबित किया गया है, जबकि आरक्षक क्रमांक 143 शुभम चौहान और आरक्षक क्रमांक 438 जय कंसारी पर भी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्यक्रम में चल रही अश्लीलता की जानकारी होने के बावजूद कर्मचारियों ने थाना में सूचना देकर अपना कर्तव्य नहीं निभाया। बल्कि वे एसडीएम के सामने ही कार्यक्रम में थिरकते नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply