छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सरकारी गोदाम बना था जुआरियों का अड्डा, पुलिस की रेड में गेम ओवर, 6 जुआरी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेल रहे छह जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम मुरलीडीह स्थित शासकीय गोदाम के पीछे जुआ खेलने की सूचना पर थाना मुलमुला और अकलतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके से छह जुआरियों को पकड़ लिया गया।

See also  कॉलेज की परीक्षा में मोबाइल और ब्लूटूथ से नकल, 10 परीक्षार्थी पकड़ाए, बाहरी व्यक्ति कर रहा था ड्यूटी, विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्र किया निरस्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 हजार 110 रुपये नगद और ताश पत्ती जब्त की है। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में की गई। पुलिस द्वारा जिले में जुआ और सट्टा खेलने-खिलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

See also  दो दुल्हनों ने एक ही दूल्हे के साथ रचाया ब्याह : समारोह के बाद पति के साथ जमकर नाचीं

Related Articles

Leave a Reply