छत्तीसगढ़बिलासपुर

पहाड़ के पीछे मिली अज्ञात युवक की अधजली लाश, हत्या कर जलाने की आशंका

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. रतनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की अधजली लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 धनुहार पारा में पहाड़ के पीछे अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद हुआ है. उसके सिर पर भी गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई है. फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर शव की पहचान करने और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है. इसके साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

See also  नवागढ़ के बड़े नहर में अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Related Articles

Leave a Reply