छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर: सड़क हादसे में स्वास्थ्य विभाग के वाहन चालक सत्येंद्र उपाध्याय का निधन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

जांजगीर। जांजगीर जिला में सड़क हादसे में स्वास्थ्य विभाग के वाहन चालक और वाहन चालक संघ के उप प्रांताध्यक्ष सत्येंद्र उपाध्याय का 24 फरवरी को निधन हो गया। उनके निधन से विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और वाहन चालक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।

स्व. उपाध्याय का अंतिम संस्कार रानी तालाब शमशान घाट में किया गया, जहां बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और वाहन चालक संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और श्रद्धांजलि अर्पित की।

See also  एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ गबन मामले में SBI की तत्कालीन कैशियर गिरफ्तार

अंतिम संस्कार कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय, अर्धशासकीय वाहन चालक संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष महेश कुमार साहू, प्रांतीय पदाधिकारी रायपुर से तिलक ध्रुव, नरेंद्र सिदार, भूषण सोनी तथा जांजगीर जिला संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में वाहन चालक और विभागीय कर्मचारी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply