देश

कंडक्टर ने चलती बस में नाबालिग लड़की से क‍िया दुष्कर्म… आरोपी गिरफ्तार

फ‍िरोजाबाद

UP एक डबल डेकर बस में कंडक्टर ने ही चलती बस में एक नाबाल‍िग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दरअसल, जिस लड़की का रेप हुआ है वह अपनी मौसी के साथ दिल्ली-बदरपुर बॉर्डर से फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के लिए बैठी थी. लड़की और उसकी मौसी डबल डेकर बस में देर रात 11:30 बजे दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से बैठी थीं. यह डबल डेकर बस दिल्ली-बदरपुर से औरैया जा रही थी.

दिल्ली बॉर्डर से निकलकर बस ने जब जेवर टोल पार किया तो कंडक्टर और बस ड्राइवर ने बस में बैठी लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी और उसका हाथ पकड़ लिया. जब इसका विरोध किया गया तो कंडक्टर उसे बस के पीछे वाली सीट पर ले गया और उसका मुंह बंद कर उसके साथ रेप किया. जब लड़की ने चिल्लाने की कोशिश की तो उसका मुंह बंद कर दिया. जब बस फिरोजाबाद ज‍िले के शिकोहाबाद पहुंची तो बस चालक और कंडक्टर ने लड़की और उसकी मौसी को बस से उतारा, तभी उसने हंगामा कर दिया और अपने घर वालों को बुला लिया.

See also  छत्तीसगढ़ में गुलाब तूफान का दिखा असर, भारी बारिश के बीच बिजली गिरने से 25 मवेशियों की मौत

लड़की की मौसी ने बताया कि उसकी भांजी के साथ कंडक्टर ने रेप किया है. रेप की खबर से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बस के कंडक्टर बबलू को गिरफ्तार कर लिया. रेप की खबर से एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला मौके पर पहुंच गए और उन्होंने डॉग स्क्वायड की टीम बुलाकर बारीकी से इसकी जांच करवाई. वहीं, पीड़िता की मां ने कंडक्टर व ड्राइवर के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है. पीड़िता फ़िरोज़ाबाद की रहने वाली है. जो मुख्य आरोपी है उसे गिरफ्तार कर लिया है. दूसरा जो व्यक्ति है वह फरार है, उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply