छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर गैंगरेप : सक्ती में मूक बधिर दिव्यांग नाबालिग लड़की से सामुहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

सक्ती। सक्ती जिले में गैंगेरप का मामला सामने आया है. यहां मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ नशे में धुत्त तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. गांव वालों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. यह मामला डभरा थाना क्षेत्र का है. बता दें कि हाल ही में इससे पहले कोंडागांव, दुर्ग और बिलासपुर जिले में गैंगरेप की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

तीन युवकों ने मानसिक रूप से कमजोर युवती को बहला फुसलाकर सूने मकान में लेकर गए, जहां शराब के नशे में तीनों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी युवती के रिश्तेदार हैं. डभरा पुलिस ने सभी आरोपियों का डाक्टरी मुलाइजा कराया. इसके बाद सभी को जेल भेजा.

See also  छतीसगढ़ और उत्तराखंड के नौ साइबर ठग गिरफ्तार, 23 खातों से करीब डेढ़ करोड़ जब्त, 176 खातों की चल रही जांच

Related Articles

Leave a Reply