छत्तीसगढ़बिलासपुर

सगी बहनों का ड्रग रैकेट पकड़ाया, स्कूटी से गांजा बेचते गिरफ्तार

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांजा कारोबार में संलिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सगी बहनें हैं, जो नाम बदलकर अलग-अलग इलाकों में गांजा सप्लाई कर रही थीं। आरोपियों के पास से 6 किलो गांजा, करीब 6 लाख नगदी कैश और वाहन समेत कुल 15.78 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। यह कार्रवाई ACCU और सरकंडा थाना पुलिस की संयुक्त रेड में की गई है।

See also  बोरवेल से निकल रहा ज्वलनशील और बदबूदार पानी, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पाटलीपुत्र नगर और राजकिशोर नगर, सरकंडा क्षेत्र में दो महिलाएं गांजा बेच रही हैं। सूचना पर एसीसीयू और सरकंडा थाना की संयुक्त टीम ने रेड कार्रवाई की, जहां दोनों आरोपी महिलाएं कार और स्कूटी में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करते हुए पकड़ी गईं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अलग-अलग पैकेट में कुल 06 किलो गांजा, नगदी 5,98,030 रुपये, 2 घड़ी, 2 मोबाइल, 2 स्कूटी और 1 कार जब्त किया गया। जब्त की गई सामग्रियों की कीमत 15,78,030 है।

See also  इंसानियत तार-तार, कलयुगी मां ने 2 दिन की नवजात बच्ची को तालाब में जिंदा फेंका, दम घुटने से मौत

पूछताछ में आरोपी मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी ने बताया कि उपयोग की जा रही कार उसके परिचित की है, जिसे वह अपने पास रखी हुई थी। दोनों आरोपी बहनों द्वारा गांजा बिक्री से प्राप्त रकम से स्कूटी क्रय कर परिवहन एवं बिक्री में उपयोग किया जा रहा था।

दोनों के विरुद्ध पूर्व में भी मादक पदार्थ से संबंधित आपराधिक रिकॉर्ड पाए गए हैं। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है और प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

See also  बंद फल दुकान के अंदर मिली ऑटो चालक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

गिरफ्तार आरोपी बहनों के नाम

मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी (30 वर्ष)
सुदामा केंवट उर्फ रानी यादव (40 वर्ष)

दोनों मूल रूप से जयराम नगर मस्तूरी की रहने वाली हैं और फिलहाल सरकंडा क्षेत्र में रह रही थीं।

Related Articles

Leave a Reply