छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सक्ती में हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 9 मजदूरों की मौत…कलेक्टर ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश

सक्ती

सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 9 मजदूरों की मौत की खबर है, जबकि दो दर्जन से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर करीब 2 बजे उस समय हुआ, जब प्लांट में नियमित कामकाज चल रहा था। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका भी जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

See also  डेढ़ करोड़ की LPG गैस चोरी का बड़ा खुलासा, फरार संतोष-सार्थक ठाकुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार, होंगे और कई बड़े खुलासे

सूत्रों के अनुसार इस विस्फोट में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों व सूत्रों की माने तो घटना के वक्त प्लांट में ही 3 मजदूरों की मौत हो चुकी थी, समाचार लिखे जाने तक रायगढ़ अस्पताल में गंभीर रूप से भर्ती 6 मजदूरों की मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हादसे के बाद कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए, जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। डभरा थाना पुलिस के अनुसार घटना की जांच शुरू कर दी गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

See also  कोरबा: रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, वन पट्टा और नामांतरण के नाम पर पटवारी लेता था मोटी रकम

मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश
जिला सक्ती के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर दुर्घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग कई लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्परता, समन्वय और संवेदनशीलता से राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से प्रारंभ कर दिया। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मौके पर ही राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व किया। प्रशासन द्वारा एम्बुलेंस, चिकित्सा दल एवं अन्य आवश्यक संसाधनों को तत्काल सक्रिय करते हुए घायलों को प्राथमिकता के आधार पर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका समुचित उपचार जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर द्वारा मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि दुर्घटना के प्रत्येक पहलू की गहन एवं जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

See also  विधायक का अनोखा फैसला : VIP शादी छोड़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में करेंगे विवाह, प्रदेशभर में चर्चा

Related Articles

Leave a Reply