छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा : एक्शन में SP विजय पाण्डेय , दो आरक्षकों को नौकरी से किया बर्खास्त

जांजगीर-चांपा। जिले की कमान संभालते ही एक्सन में आ गए है नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय। SP ने सख्त कार्यवाही करते हुए जिले के 02 आरक्षकों के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण होने से दोनों आरक्षकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

SP कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक आरक्षक दुष्यंत पाण्डेय द्वारा अपने निजी जीवन में मर्यादित एवं शांतिपूर्ण आचरण प्रदर्शित न करना इसी प्रकार आर. ट्रेड नारद ताम्रकर रक्षित केन्द्र जांजगीर द्वारा अश्लील फोटो भेजकर महिला का चरित्र हनन करने संबंधी अपराधिक प्रकरण होने से दोनो आरक्षकों के विरूद्ध विभागीय जांच की गई थी।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

विभागीय जांच दौरान दोनो आरक्षकों के विरूद्ध लगाये गये आरोप प्रमाणित पाया गया। इस तरह दोनो आरक्षकों के द्वारा पुलिस जैसे अनुशासित विभाग में रहते हुए अशोभनिय कृत्य करना पुलिस बल के अनुशासन में पड़ने वाले विपरीत प्रभाव को ध्यान में रखते हुए दोनो आरक्षकों का सेवा से पृथक किया।

See also  इन बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

Related Articles

Leave a Reply