छत्तीसगढ़

जिला अस्पताल में महिला ने लगाई फांसी : दाल बनाते वक्त झुलस जाने पर उपचार के लिए थी भर्ती

धमतरी। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती युवती ने बाथरुम में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवती कोंडागांव जिले के खोपाबेड़ा गांव निवासी बताई गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल में बुधवार की दोपहर उस समय हड़कंप मंच गया जब बर्न वार्ड में भर्ती 20 वर्षीय युवती ने वार्ड में स्थित महिला प्रसाधन कक्ष में जाकर फांसी लगा ली। कोंडागांव जिले के ग्राम खोपाबेड़ा निवासी दसोमती नेताम पिता सायतु उम्र 20 वर्ष धमतरी के बस स्टैंड के पीछे स्थित हरिओम राइस मिल में मजदूरी करती थी। सोमवार को युवती अपने निवास में खाना बना रही थी। खाना बनाते समय दाल उसके हाथों में गिर गई। गर्म दाल से उसका हाथ झुलस गया। उपचार कराने युवती जिला अस्पताल में भर्ती हुई।

See also  रेत माफिया की कारगुजारी, श्मशान घाट में बाहर निकल आए कंकाल, विभागीय की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल…

बर्न वार्ड में भर्ती थी युवती
अस्पताल के प्रथम तल पर स्थित बर्न वार्ड में भर्ती कर युवती का उपचार किया जा रहा था। युवती के साथ उसकी बहन जगमती सोरी थी। बुधवार की दोपहर युवती अपने बिस्तर से उठकर वार्ड में स्थित बाथरूम गई थी। काफी समय तक युवती के वापस नहीं आने पर उसकी बहन ने बाथरुम में जाकर देखा। वहां युवती गमछे के फंदे पर फांसी पर लटकी हुई थी। घटना की सूचना पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। तत्काल अस्पताल के अधिकारी व पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर सीएसपी, सीएमएचओ, सिविल सर्जन व कोतवाली प्रभारी सहित अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को मर्रच्यूरी में शिफ्ट कराकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

See also  पति के खिलाफ महिला थाने पहुंची पत्नी : धोखे से शादी करने का आरोप, बच्चे से लगवाता है पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

जांच की जा रही है : सीएसपी
मौके पर पहुंचे सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने मीडिया को बताया कि काेंडागांव जिले की रहने वाली 20 वर्षीय युवती हरिओम राइस मिल में काम करती थी। दाल बनाते समय हल्का सा झुलस जाने पर दो तीन दिन से जिला अस्पताल में भर्ती होकर उपचार करा रही थी। बुधवार की दोपहर वार्ड के बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली है। कारण अज्ञात है। पुलिस जांच कर रही है।

See also  180 क्विंटल अमानक खाद जब्त: 5 दुकानों में कृषि विभाग की कार्रवाई, कारण बताओ नोटिस जारी किए गए

दोषी पर होगी कार्रवाई : सीएमएचओ
सीएमएचओ डा. यूएल कौशिक ने मीडिया को बताया कि कोंडागांव क्षेत्र की रहने वाली युवती धमतरी की एक राइस मिल में काम करती थी। दाल बनाते झुलस जाने पर उपचार के लिए बर्न वार्ड में भर्ती थी। युवती ने बुधवार को फांसी लगा ली है। इस मामले में स्टाफ द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही व गैर जिम्मेदारी पाए जाने पर कार्रवाई करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply