खेल

WOMEN WORLD CUP 2025 : जेमिमा के शतक से भारत फाइनल में, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

नवी मुंबई। महिला वनडे विश्व कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 339 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 48.3 ओवर में 5 विकेट पर 341 रन बनाए। अब भारत का सामना 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से होगा।

भारत की जीत की हीरो रहीं जेमिमा रोड्रिग्स, जिन्होंने नाबाद 127 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 89 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने फोएबे लिचफिल्ड (119 रन) की शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 338 रन बनाए थे।

यह तीसरी बार है जब भारतीय महिला टीम विश्व कप फाइनल में पहुंची है, जबकि दक्षिण अफ्रीका पहली बार फाइनल खेलेगा। खास बात यह है कि महिला वनडे विश्व कप इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब फाइनल में न तो इंग्लैंड होगी और न ही ऑस्ट्रेलिया।

See also  T20 World Cup 2024 खिताब जितने के बाद इन दो दिग्गज खिलाड़ियों ने लिया सन्यास

भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमें अभी तक विश्व कप नहीं जीत पाई हैं। ऐसे में इस बार एक नया चैंपियन मिलना तय है। भारतीय टीम के पास अपने तीसरे प्रयास में पहला खिताब जीतने का सुनहरा मौका है।

Related Articles

Leave a Reply