छत्तीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 77 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, देखें पूरी लिस्ट…

बिलासपुर। भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 77 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने का फैसला लिया है। यह ट्रेनें 8 जून से 19 जून 2026 के बीच प्रभावित रहेंगी। रेलवे के इस फैसले से समर वेकेशन के दौरान यात्रियों की परेशानी बढ़ने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक रद्द की गई ट्रेनों में 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। वहीं 8 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, 6 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा और 5 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से संचालित होंगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार चांपा रेलवे स्टेशन में चौथी रेल लाइन जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी कारण बिलासपुर रेल मंडल द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

ट्रेनें रद्द होने और रूट परिवर्तन का असर केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत 7 राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा। गर्मी की छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं, ऐसे में ट्रेनों के रद्द होने से टिकट और यात्रा व्यवस्था को लेकर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है।

See also  रील बनाने के दौरान नदी में डूबा युवक, 48 घंटे बाद बरामद हुआ शव, मौत का लाइव VIDEO आया सामने

देखें लिस्ट –

ट्रेन नंबरट्रेन का नामरद्द रहने की तारीख
18113टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस7 से 18 जून
18114बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस8 से 19 जून
18109/18110टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस8 से 19 जून
13287दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस12 से 16 जून
13288आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस10 से 14 जून
12833/12834अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस11 से 15 जून
12870हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस12 जून
12869सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस14 जून
22846हटिया-पुणे एक्सप्रेस12 व 15 जून
22845पुणे-हटिया एक्सप्रेस14 व 17 जून
20813पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस10 जून
20814जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस13 जून
12905पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस10 व 11 जून
12906शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस12 व 13 जून
22905ओखा-शालीमार एक्सप्रेस14 जून
22906शालीमार-ओखा एक्सप्रेस16 जून
22512कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस13 जून
22511एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस16 जून
20971उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस13 जून
20972शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस14 जून
22358गया-एलटीटी एक्सप्रेस10 जून
22357एलटीटी-गया एक्सप्रेस12 जून
17321वास्कोडिगमा-जसीडीह एक्सप्रेस12 जून
17322जसीडीह-वास्कोडिगमा एक्सप्रेस15 जून
17005हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस11 जून
17006रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस14 जून
17007चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस9 व 13 जून
17008दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस12 व 16 जून
20471श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस14 जून
20472पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस17 जून
22830शालीमार-भुज एक्सप्रेस13 जून
22829भुज-शालीमार एक्सप्रेस16 जून
22169रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस10 जून
22170सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस11 जून
20828सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस10 जून
20827जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस11 जून
12949पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस12 जून
12950सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस14 जून
20917इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस9 जून
20918पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस11 जून
22909बलसाड-पुरी एक्सप्रेस11 जून
22910पुरी-बलसाड एक्सप्रेस14 जून
22866पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस9 जून
22865एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस11 जून
20822सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस13 जून
20821पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस15 जून
22843बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस12 जून
22844पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस13 जून
13425मालदाटाउन-सूरत एक्सप्रेस15 जून
13426सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस15 जून
12767नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस17 जून
12768सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस12 व 13 जून
12812हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस14 व 15 जून
12811एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस12 व 13 जून
20807विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस13 व 14 जून
20808अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस9 व 12 जून
12251यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस11 व 14 जून
12252कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस11 व 15 जून
22648तिरुअनंतपुरम नॉर्थ-कोरबा एक्सप्रेस13 व 17 जून
22647कोरबा-तिरुअनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस10 व 11 जून
12151एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस12 व 13 जून
12152शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस11 से 15 जून
18477/18478पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस11 से 15 जून
ट्रेन नंबरट्रेन का नामरद्द रहने की तारीख
68735रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर8 से 19 जून
68736बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर7 से 18 जून
68745गेवरारोड-रायपुर मेमू पैसेंजर8 से 19 जून
68746रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर7 से 18 जून
58203कोरबा-रायपुर पैसेंजर8 से 19 जून
58204रायपुर-कोरबा पैसेंजर7 से 18 जून
68734/68733बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू8 से 19 जून
68732/68731बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू8 से 19 जून
68737/68738रायगढ़-бिलासपुर-रायगढ़ मेमू8 से 19 जून
58210बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर8 से 19 जून

बदले हुए रूट से चलने वाली ट्रेनें

  • 11 और 13 जून को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़ और रायपुर होकर चलेगी।
  • 13 और 15 जून को पुणे से चलने वाली गाड़ी संख्या 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस रायपुर, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा के रास्ते चलेगी।
  • 11 और 13 जून को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस भी रायपुर, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
  • 12 और 15 जून को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़ और रायपुर के रास्ते चलेगी।
  • 12 और 13 जून को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12101 एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस रायपुर, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
  • 14 और 15 जून को शालीमार से चलने वाली गाड़ी संख्या 12102 शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़ और रायपुर के रास्ते चलेगी।
  • 11 और 15 जून को भुवनेश्वर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़ और रायपुर होकर चलेगी।
  • 13 और 17 जून को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस रायपुर, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा के रास्ते चलेगी।
See also  छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल संकट : राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में पंप बंद

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली ट्रेनें

  • 8 से 19 जून तक गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर केवल बिलासपुर तक चलेगी। यह ट्रेन झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
  • 8 से 19 जून तक गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर से शुरू होगी। कोरबा से बिलासपुर के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।
  • 7 से 18 जून तक गाड़ी संख्या 18518 विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन तक ही आएगी। बिलासपुर से कोरबा के बीच सेवा रद्द रहेगी।
  • 8 से 19 जून तक गाड़ी संख्या 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर से शुरू होगी। कोरबा से बिलासपुर के बीच ट्रेन नहीं चलेगी।
  • 10 और 13 जून को गाड़ी संख्या 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन तक ही चलेगी। बिलासपुर से रायगढ़ के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
  • 12 और 15 जून को गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर से शुरू होगी। रायगढ़ से बिलासपुर के बीच इसका संचालन नहीं होगा।
See also  निर्माणाधीन मकान में 2 महिला समेत चार लोगों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, सुबह मिस्त्री ने देखा शव, जांच में जुटी पुलिस

देरी से चलने वाली ट्रेनें

  • 11 से 15 जून तक पुणे से चलने वाली गाड़ी संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 11 से 15 जून तक सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी।
  • 12 से 16 जून तक गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 12 से 16 जून तक रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18249/18251 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चलेगी।
  • .12 से 16 जून तक कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18239 कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

Related Articles

Leave a Reply