छत्तीसगढ़

घर में घुसा ट्रैक्टर, 5 साल की बच्ची की मौत, परिवार में पसरा मातम

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां पैरा लोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। इस दौरान ट्रैक्टर चढ़ने से 5 साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है।

See also  झीरम कांड पर रिपोर्ट को राज्य सरकार ने नकारा, कार्यकाल खत्म होने का दिया हवाला, बनाया जांच आयोग

Related Articles

Leave a Reply