छत्तीसगढ़

प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी: कार से बरामद की गई 495 शीशी, तीन आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने इनौवा कार में अवैध रूप से कफ सिरप का परिवहन करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप लाई जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाड्रफनगर क्षेत्र में घेराबंदी की और संदिग्ध इनोवा कार को रोककर तलाशी ली।

कीमत लगभग 73 हजार रुपये बताई जा रही
जांच के दौरान कार से 100-100 एमएल की 495 शीशियां कोडेक्स कफ सिरप बरामद हुईं। जिसकी कीमत लगभग 73 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वाड्रफनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि, यह खेप उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में खपाने के लिए लाई जा रही थी।

See also  राजधानी में मतदान के बीच 50 लाख की डकैती.. दिनदहाड़े तीन लोगों को बंधक बनाकर डकैती, सेना की वर्दी में थे डकैत..

Related Articles

Leave a Reply