छत्तीसगढ़

पैरी नदी के कुकदा डैम में बड़ा हादसा, रायपुर से घूमने आए युवक-युवती की डूबने से मौत

गरियाबंद / पांडुका। जिले के पांडुका क्षेत्र स्थित पैरी नदी के कुकदा डैम में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रायपुर से घूमने आए चार युवाओं में से एक युवक और एक युवती की डैम में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पांडुका पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर से चार लोग कुकदा डैम घूमने पहुंचे थे। इनमें एक युवती और तीन युवक शामिल थे। शाम करीब 5 बजे सभी डैम में नहाने के लिए उतरे, तभी गहराई में जाने से दो लोग पानी में डूब गए।

See also  180 क्विंटल अमानक खाद जब्त: 5 दुकानों में कृषि विभाग की कार्रवाई, कारण बताओ नोटिस जारी किए गए

मृतकों की पहचान 22 वर्षीय सिंपी और 23 वर्षीय पीयूष मंडल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शव पानी से बाहर निकलवाए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

See also  श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका, 700 सीटें आरक्षित, जानिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

बताया जा रहा है कि कुकदा डैम में इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। सिंचाई विभाग द्वारा डैम के आसपास चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और नीचे उतरने से मना किया गया है। सुरक्षा के लिए तार घेराबंदी भी की गई है, लेकिन लोग चेतावनियों को नजरअंदाज कर पानी में उतर जाते हैं।

See also  Ebola संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट : Raipur Airport पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू, ट्रैवल हिस्ट्री की भी जांच

स्थानीय लोगों का कहना है कि डैम की गहराई का सही अंदाजा नहीं लग पाने के कारण अक्सर हादसे होते हैं। प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply