देश

लुटेरी दुल्हन ने परिवार वालों को नींद की खिलाई गोलियां, गहने-रुपये लेकर हुई रफूचक्कर

रोहतक 

रोहतक के बोहर गांव के पीड़‍ित सुरेश कुमार ने दलालों के झांसे में आकर छतीसगढ़ की एक युवती के साथ कोर्ट में शादी रचाई जो उसकी उम्र से दस साल बड़ी थी. शादी के लिए उसने दलालों को 70 हजार रुपये भी दिए थे. शादी के बाद वह परिवार के साथ ऐसी घुलमिल गई कि परिवार वालों का उसने भरोसा जीत लिया. लेक‍िन यह सब एक छलावा साब‍ित हुआ और शादी के कुछ दिन बाद ही दूल्हे व उसके परिवार वालों को नींद की गोलियां खिलाकर गहनों व पैसो के साथ रफूचक्कर हो गई.

पुलिस इस मामले में दुल्हन को तलाशने में शख्स की मदद कर रही है. अपनी शिकायत लेकर थाने में पहुंचे पीड़ित व्यक्ति ने जब पुलिस को सारी आपबीती सुनाई तो पुलिस ने उनको कहा कि एक-दो दिन इंतजार करो, शायद वापस आ जाए. पीड़‍ित शख्स ने कहा क‍ि अपनी मां के ऑपरेशन के लिए 70 हजार जमा क‍िए थे और उसके लिए कुछ गहने बनवाए थे. वह लुटेरी दुल्हन परिवार के गहने और हजारों रुपये लेकर रफूचक्कर हो गई. अब उसका परिवार पूरी तरह से सदमे में है.

See also  चाय बनाने पर विवाद… सौतेली मां ने बेटी का रस्सी से घोंट डाला गला, पिता ने छिपाए सबूत, कैसे पकड़े गए?

पीड़ित सुरेश कुमार ने बताया कि उसने छत्तीसगढ़ की एक युवती आरती के साथ कोर्ट मैरिज तीन महीने पहले की थी जो उम्र में उससे 10 साल बड़ी थी. शादी के लिए उसने दलाल को 70 हजार रुपये एटीएम से निकलवा कर दिए थे. शादी के 3 महीने बाद वह नींद की गोलियां खिलाकर गहने और पैसे लेकर फरार हो गई. उसने 70 हजार रुपये अपनी मां के ऑपरेशन के लिए बचा कर रखे थे. वह चाहता है कि वह वापस आ जाए, उसके साथ रहे या यहां आकर उसे कोर्ट में तलाक दे दे.

सुरेश के परिवार वालों ने कहा कि आज पड़ोस में उसके जाने से बदनामी हो रही है. अलग-अलग तरह के ताने मिल रहे हैं. हमें शक है क‍ि वह पहले से शादीशुदा थी. दलाल, हरियाणा के मासूम लोगों को शादी का झांसा देकर फंसाते हैं.

See also  बलिया में 11 और मरीजों की मौत, पांच दिनों में मृतकों की संख्या 68 हुई, 178 नए भर्ती

Related Articles

Leave a Reply