छत्तीसगढ़

बाल्टी में मिला नवजात का शव, मामले की जांच कर रही पुलिस 

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से मानवता को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। एक बाल्टी में नवजात का शव मिला है। प्रसव के बाद नवजात को बाल्टी में रखकर प्रसूता और साथी फरार हो गए हैं। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बौरीपारा स्थित सुभाष कान्वेंट स्कूल के पास किराये के मकान कैंपस में एक बाल्टी में नवजात का शव मिला है। प्रसव के बाद नवजात को बाल्टी में रखकर प्रसूता और साथी फरार हो गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात का शव बरामद किया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  खम्हार खैया तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

Related Articles

Leave a Reply