छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर जिले में पनप रहा था बाटा गैंग, उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह मांग रहा था रंगदारी, SP ने कुचला फन

जांजगीर चाम्पा। उत्तरप्रदेश और बिहार के तर्ज पर जांजगीर चाम्पा जिले में भी एक संगठित गिरोह पनपने की कोशिश कर रहा था जिस पर समय रहते SP विजय पांडेय ने नकेल कस कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है जबकि सरगना सतीश यादव उर्फ बाटा अपने 20 से 25 साथियों के साथ फरार है जिसकी सरगर्मी से पुलिस तलाश कर रही है।

SP कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 10 सितम्बर को ग्राम देवरहा निवासी लक्ष्मी प्रसाद यादव उर्फ नवधा ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 09 सितम्बर की रात्रि कोटाडबरी निवासी राजेंद्र पटेल ने प्रार्थी को फोन कर रेत गिट्टी खरीदी बिक्री में कमीशन की मांग की जिस पर प्रार्थी ने कमिसन देने से इनकार करते हुए फोन रख दिया।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

तब आरोपी राजेंद्र पटेल अपने 20- 25 साथियों के साथ तलवार चाकू लेकर प्रार्थी के घर ग्राम देवरहा पहुंच गया जब प्रार्थी बाहर आया तो जान से मारने की धमकी देते हुए सभी आरोपियों ने लाठी डंडा तलवार चाकू से हमला कर दिया। गांव वालों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में आरोपी राजेंद्र पटेल के साथी मनीष हंसेलिया , उमाशंकर यादव और रामकेवट निवासी जांजगीर को पकड़ा जिसको पुलिस हिरासत में लेकर दिनांक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना स्वीकार किए जाने पर धारा 191 (1), 191 (3), 308 (2) 296, 351 (2),109 (1) BNS के तहत की गई कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

गिरफ्तार आरोपी 01. मनीष हंसेलिया  उम्र 27 वर्ष निवासी खडपड़ी पारा जांजगीर , 02. उमाशंकर यादव उम्र 28 वर्ष निवासी इंदिरा नगर जांजगीर , 03. राम केवट उम्र 20 वर्ष निवासी जिला पंचायत के पास जांजगीर थाना जांजगीर

फरार आरोपी 01. राजेंद्र पटेल , 02. सतीश यादव उर्फ बाटा , 03. बल्ली उर्फ प्रांजल यादव एवं उनके 20- 25 अन्य साथी।

Related Articles

Leave a Reply