रायपुर

रायपुर में राहुल गांधी ने की धान की कटाई, सिर पर गमछा और हाथ में हसिया लेकर खेत में पहुंचे

रायपुर

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी दो दिन से छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन रविवार को राहुल गांधी सुबह-सुबह नवा रायपुर के कटिया गांव पहुंचे। यहां के किसानों के साथ मिलकर धान की कटाई की। किसान अचानक उन्हें देखकर हतप्रभ रह गए। सिर पर गमछा और हाथ में हसिया थामे राहुल गांधी ने कृषकों के साथ बातचीत की फिर धान की कटाई की। राहुल गांधी ने धान काटते हुए ये फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

राहुल गांधी ने पोस्ट कर लिखा है कि किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल है। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम के बारे में भी बताया। और कहा, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के बेहतरीन काम से यहां के किसानों को भारत में सबसे खुशहाल बनाया। राहुल गांधी ने आगे लिखा- एक ऐसा मॉडल जिसे हम पूरे भारत में दोहराएंगे।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल!

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम, जिन्होंने उन्हें भारत में सबसे खुशहाल बनाया:
1️⃣ धान पर MSP ₹2,640/क्विंटल
2️⃣ 26 लाख किसानों को ₹23,000 करोड़ की इनपुट सब्सिडी
3️⃣ 19 लाख किसानों का ₹10,000 करोड़ का कर्ज़ा माफ
4️⃣… pic.twitter.com/pjiTkOIBKJ

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 29, 2023

राहुल गांधी के साथ सीएम भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्पीकर चरणदास महंत भी खेतों में नजर आए। सिर पर गमछा और हाथ में हसिया थामे राहुल गांधी ने किसानों से बातचीत की फिर धान की कटाई की। उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply