कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में सब्जी थैले में कुंडली मारकर बैठा था सांप:बाजार से सब्जी लेकर पति घर पहुंचा, पत्नी ने देखा तो मचाया शोर

कोरबा जिले में सब्जी के थैले से सांप निकला। शनिवार शाम को एक शख्स बाजार से सब्जी लेकर घर पहुंचा था। जब उसकी पत्नी थैली से सब्जियां निकाल रही थी, तब उन्होंने देखा कि एक जहरीला ब्लैक करैत सांप कुंडली मारकर बैठा है।

अचानक नजर पड़ते ही महिला शोर मचाते हुए कमरे से बाहर भाग खड़ी हुई। इसके बाद घरवालों ने इसकी जानकारी स्नेक कैचर की रेस्क्यू टीम को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने तुरंत सांप को सुरक्षित पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

यह घटना कोरबा जिले के दादर खुर्द गांव की है। इसी गांव के रहने वाले मोहन साहू शनिवार की शाम सब्जी खरीदने मुड़ापार बाजार गए थे। रोज की तरह उन्होंने कई सब्जियां खरीदी और उन्हें एक थैले में भरकर घर वापस लौट आए।

घर पहुंचते ही उन्होंने थैला पत्नी को दे दिया। इसके बाद पत्नी रसोई में बैठकर थैले से सब्जी निकालने लगी। तभी उनकी नज़र थैले के अंदर कुछ अजीब सी हलचल पर पड़ी। जब उन्होंने ध्यान से देखा तो उनके होश उड़ गए।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

सब्जियों के बीच एक ज़हरीला ब्लैक करैत सांप कुंडली मारे बैठा था। पत्नी की चीख सुनकर मोहन साहू के साथ घर के अन्य सदस्य भी वहां पहुंचे। देखा कि थैले के अंदर सच में एक सांप मौजूद है। यह देखकर घर में अफरा-तफरी मच गई।

मोहन साहू ने तत्काल सांप रेस्क्यू टीम (RCRAS) को सूचना दी। टीम के सदस्य गप्पू केवट और उमेश यादव कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानी से सांप को थैले से बाहर निकाला और प्लास्टिक के जार में उसे किसी तरह बंद किया। सुरक्षित तरीके से उसे पकड़ने के बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया है।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

Related Articles

Leave a Reply