छत्तीसगढ़

सक्ती की युवतियां रायपुर में जाकर करती थी देह व्यापार?, पुलिस की हत्थे चढ़ी 05 युवतियां

रायपुर। रायपुर में हाल ही में सामने आए नशे में धुत युवतियों के मारपीट मामले ने अब एक बड़ा मोड़ ले लिया है। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ये युवतियां खिलाड़ी नहीं, बल्कि देह व्यापार से जुड़ी हुई थीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये युवतियां कोरबा, बिलासपुर, सक्ती और कवर्धा से रायपुर आती थीं और कथित रूप से देह व्यापार में लिप्त थीं।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

रायपुर पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए 5 युवतियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस को व्हाट्सएप चैट्स से कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इन चैट्स के माध्यम से युवतियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं और सौदे तय किए जाते थे। रायपुर पुलिस अब सोशल मीडिया मैसेज और चैट्स की गहन जांच कर रही है, जिससे इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए सभी डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। संभावना है कि कल देर शाम तक इस पूरे रैकेट का आधिकारिक खुलासा किया जा सकता है।सूत्रों के मुताबिक, इस गिरोह से जुड़े लोगों पर संगठित अपराध के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस रैकेट में किसी अन्य शहरों या बड़े नेटवर्क का लिंक तो नहीं है।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

Related Articles

Leave a Reply