कोरबाछत्तीसगढ़

पति का हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में 200 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा, फिर पत्नी को बुलाने की करने लगा जिद

कोरबा। कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत रावणभांटा गांव में शनिवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। पत्नी से विवाद के बाद एक युवक सोले फिल्म की तरह करीब 200 फीट ऊंचे जियो मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे से पत्नी को बुलाने की मांग करने लगा।

बताया जा रहा है कि युवक का नाम करण चौहान है। वह शराब के नशे में घर पहुंचा था, जहां शराब पीने को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि करण घर से निकलकर कुछ ही दूरी पर स्थित जियो टावर पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

See also  भूमि के अधिग्रहण से प्राप्त राशि कोई फर्जी तरीके से निकाल कर गबन करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि युवक शराब के नशे में था और पत्नी शराब पीने को लेकर फटकार लगाई थी। इसके बाद युवक नाराज होकर टावर में चढ़ गया था। किसी तरह समझाइश देकर नीचे उतर गया और युवक को समझाइए देकर छोड़ा गया है।

Related Articles

Leave a Reply