छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला को नशीली पदार्थ पिलाकर दैहिक शोषण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा। रात्रि में पीड़िता अपने घर पर अकेली थी, तभी आरोपी सत्यम खरे व उसके दोस्त निखिल कुमार कोसले द्वारा पीड़िता के घर जाकर उसको नशीली पदार्थ पिलाकर आरोपी सत्यम खरे द्वारा दैहिक शोषण किया और घटना के समय उसके साथी निखिल कुमार कोसले द्वारा घटना का विडियो फोटो बना रहा था। वहीं लिखित रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से टीम गठित किया गया था। आरोपीगण घटना घटित कर अपने सकुनत से फरार था,  जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। जिसे मुखबिर के सूचना के आधार पर ग्राम पीपरसत्ती से आरोपीयो सत्यम खरे व निखिल कुमार कोसले साकिनान पीपरसत्ती थाना अकलतरा को पकड़ा। जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबध मे पूछताछ की गई। जो जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

See also  पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, धमाकों से आस-पास मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply