देश

बिहार: लोन रिकवरी एजेंट पर आया महिला का दिल, पति को छोड़ रचा ली शादी; मंदिर में लिए सात फेरे

जमुई

बिहार के जमुई जिले से प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला ने उस शख्स से ही शादी रचा ली, जो उसके घर पर लोन की रिकवरी करने के लिए आता था. अब यह शादी क्षेत्र में लोन वाली शादी के नाम से चर्चित हो रही है. महिला ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ शादी कर ली. वहीं इसका वीडियो में भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र के जाजल गांव निवासी उपेंद्र प्रसाद का पुत्र पवन कुमार जिले के ही चकाई स्थित एक बैंक में काम करता है. पवन लोन रिकवरी करने का काम करता था. लोन की रिकवरी के सिलसिले में वह तय शेड्यूल के अनुसार घूमता था.

See also  600 करोड़ी 'आदिपुरुष' की टीम पर भड़के अरुण गोविल, फिल्म को बताया हॉलीवुड की कार्टून, गुस्से में मेकर्स के लिए कहीं ऐसी बातें

इस दौरान कुछ महीने पहले पवन कुमार की मुलाकात सोनो थाना क्षेत्र के कर्मा टांड़ गांव के रहने वाले पिंटू शर्मा की पुत्री इंदिरा कुमारी से हुई. पवन कुमार हमेशा लोन रिकवरी के लिए वहां जाया करता था. इसी बीच इंदिरा कुमारी का दिल पवन कुमार पर आ गया. इसके बाद दोनों में संपर्क हुआ.

पति करता था मारपीट
इसके बाद दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे. दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा की इंदिरा कुमारी पति को छोड़ घर से भाग गई. उसने प्रेमी पवन कुमार से शादी रचा ली. इंदिरा कुमारी की माने तो उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन उनका पति शराब के नशे में बेवजह मारपीट व प्रताड़ित किया करता था. जिससे परेशान होकर उसने पवन से शादी कर ली और अब वो जीवन भर पवन के साथ ही रहने का फैसला कर लिया है.

See also  दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: 500 किलो से ज्यादा ड्रग्स बरामद, इसकी कीमत दो हजार करोड़ से अधिक; चार गिरफ्तार

प्रेमी संग रचाई शादी
वहीं दोनों ने ही मंगलवार को त्रिपुरारी घाट स्थित भूतनाथ मंदिर में हिन्दू रीति- रिवाज और पूरे विधि विधान से शादी रचा ली. इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं ये शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. इस शादी को देखने के लिए काफी लोग पहुंचे थे.

Related Articles

Leave a Reply