छत्तीसगढ़

CG Breking : तेज रफ्तार से भागी जा रही अवैध गांजे से भरी कार ने 20 लोगों को कुचला, चार की मौत कई गंभीर

पत्थलगांव में सुप्रसिद्ध दशहरा उत्सव की झांकी निकली, झांकी देखने बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे

जशपुर

शुक्रवार की दोपहर पत्थलगांव में सुप्रसिद्ध दशहरा उत्सव की झांकी निकली। झांकी देखने बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान रायगढ़ रोड पर तेज रफ्तार से भागी जा रही एक अवैध गांजे से भरी कार ने दशहरे की झांकी में शामिल 20 लोगों को कुचल डाला। कार के कुचलने से घायल लोगों को इलाज के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो जाने की भी खबर है। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। कार में भारी मात्रा में गाँजा लोड होना बताया जा रहा है। हादसे के बाद कार को लोगों ने पीछाकर पकड़ा। घटनास्थल पर तनाव बना हुआ है। पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है। गुस्साए लोगों ने पहले कार में तोड़फोड़ की फिर उसे आग के हवाले कर दिया। कार में गांजे से भरे हुए पैकेट साफ दिखाई दे रहे थे। मोके पर बउ़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी के चलते तनाव के हालात है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

See also  रीलबाजी पड़ी महंगी : सुसाइड का नाटक करते हुए वीडियो बनाते समय फिसला पैर, नवविवाहिता की गई जान

Related Articles

Leave a Reply