छत्तीसगढ़

पत्रकार हत्याकांड : SIT ने 1000 पन्नों से ज्यादा की बनाई चार्जशीट, 72 लोगों को बनाया गया गवाह

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को SIT कोर्ट में चार्जशीट पेश करेगी चार्जशीट। SIT ने 1000 पन्नों से ज्यादा की चार्जशीट तैयार की है और 72 लोगों को गवाह बनाया है। मुकेश हत्याकांड में अब तक ठेकेदार सुरेश चंद्राकर सहित चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और चारो आरोपी जेल में हैं।

पत्रकार मुकेश का शव 3 जनवरी को ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाड़े के सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया था। इस मामले में सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके की गिरफ्तारी हो चुकी है। शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि, दो लोगों ने मिलकर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की बेरहमी हत्या की थी। जांच में सुरेश चंद्राकर को माना हत्या का मुख्य मास्टरमाइंड गया था। मुकेश ने कुछ दिन पूर्व सुरेश चंद्राकर के गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य के खिलाफ खबर दिखाई थी।

See also  सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खुद को बताया सबसे बड़ा कलाकार, कहा – मेरी कलाकारी से डरता है पूरा छत्तीसगढ़
The four accused of murder
हत्या के आरोपी 

भाइयों के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश

SIT के अधिकारियों ने बताया था कि, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ना सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि महाराष्ट्र, तेलंगाना पुलिस को भी अभियान में शामिल किया गया था। सुरेश की चार गाड़ियां और हत्या के बाद प्रयुक्त एजेक्स भी जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि, सुरेश चंद्राकर ने चार दिन पहले अपने भाइयों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

Related Articles

Leave a Reply