छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में हाईटेंशन तार से लटका युवक:नहीं हुई पहचान, न ही की कोई मांग; पुलिस कर रही उतारने की कोशिश

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में मानसिक रूप से कमजोर युवक 66 हजार केवी हाईटेंशन तार में लटका हुआ है। ग्राम मेऊ और रसोटा से होकर हाईटेंशन लाइन गुजरी हुई। हालांकि, लाइन में अभी करंट प्रवाहित नहीं हो रहा है। मौके पर पुलिस टीम पहुंची हुई है और युवक को नीचे उतरने का प्रयास किया जा रहा है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

See also  प्रेमी की शादी से नाराज नाबालिग मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, तीन घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

मंगलवार कि दोपहर 1 बजे युवक 100 फिट ऊंचे हाईटेंशन तार के टावर में चढ़ गया और तार को पकड़कर झूलता रहा। तार के सहारे इधर से उधर घूम रहा है। सड़क पर चल रहे लोगों की नजर पड़ी। पहले तो उसे उतरने के लिए आवाज लगाई गई। लेकिन वह नहीं उतरा।

See also  भूपेश बघेल को झटका : हाईकोर्ट का चुनाव याचिका रद्द करने से इनकार, अब मेरिट पर होगी सुनवाई
हाईटेंशन तार से लटका युवक।

युवक को नीचे उतारने की कोशिश जारी

घटना की जानकारी 112 टीम और पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची है। युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, न ही उसने किसी तरह की मांग की है। पुलिस टीम युवक को उतारने की कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक 66 हजार केवी के तार लगाए जा रहे हैं, जिसके कारण से अभी तार में बिजली प्रवाहित नहीं हो रही है।

See also  परिक्रमा पथ या करोड़ों के खेल का रास्ता? प्रशासन बता रहा विकास की गाथा, किसान कर रहे जांच की मांग
युवक को नीचे उतारने की कोशिश जारी।

Related Articles

Leave a Reply