छत्तीसगढ़

दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से गई जान

बलौदाबाजार। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। हथबंद थाना क्षेत्र के उड़ेला–पौसरी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। इस दौरान एक आरक्षक की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे आरक्षक की इलाज के दौरान रायपुर में मृत्यु हो गई।

See also  छत्तीसगढ़ में मितानिनों का हल्लाबोल, जगह-जगह किया प्रदर्शन, कहा- हम वही मांग रहे जो सरकार ने खुद किया था वादा

जानकारी के अनुसार, आरक्षक क्रमांक 377 धर्मेंद्र यादव, जो जिला बलौदाबाजार के साइबर सेल में पदस्थ थे, तथा आरक्षक क्रमांक 809 प्रशांत धर दीवान, जो थाना हथबंद में तैनात थे, मंगलवार सुबह एक प्रकरण की विवेचना के सिलसिले में मोटरसाइकिल से निकले थे। सुबह लगभग 11 बजे वे हथबंद क्षेत्र के उड़ेला–पौसरी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों जवान सड़क पर दूर जा गिरे।

See also  महतारी वंदन योजना में फिर से जुड़ेंगे नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कब से खुलेगा पोर्टल…

हादसे में आरक्षक धर्मेंद्र यादव की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। गंभीर रूप से घायल आरक्षक प्रशांत धर दीवान को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

See also  ACB का बड़ा एक्शन, जमीन के बटांकन के बदले 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply