छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर में महिला कमांडो से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, एसपी विजय पाण्डेय से लगाई न्याय की गुहार; कार्रवाई का आश्वासन

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से महिला कमांडो के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है. पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) से आधिकारिक निवास पर महिला कमांंडो ने मुलाकात की और घटना से अवगत कराया. एसपी ने मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. 

दरअसल, मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के मंहत गांव का है. महिला कमांडो ने एसपी को बताया कि 6 अक्टूबर, 2026 को  गांव में रहने वाले श्यामलाल और उसके साथियों ने किसी बात पर गाली-गौलज करते हुए उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. संबंधितों के खिलाफ कड़ा एक्शन उठाने की मांग की गई.

पुलिस अधीक्षक ने महिला कमांडो की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि मामले में आवश्यक जांच के बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

See also  युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, इन 4 जिलों में 526 पुलिस पदों पर होगी सीधी भर्ती

Related Articles

Leave a Reply