छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये गये अंबेश जांगड़े, शेष 19 जिलों के जिलाध्यक्षों का ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का संगठन चुनाव की प्रक्रिया बूथ, मंडल, जिला स्तर की इकाईयों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। लगातार बूथ स्तर और मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति सर्वसम्मति से करने के बाद प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति केन्द्रीय नेतृत्व की अनुमति से किया है। 15 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति 5 जनवरी को होने के बाद आज शेष 19 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की दी गई है।

See also  सालभर बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, स्वागत करने समर्थकों की उमड़ी भीड़

भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषित सूची इस प्रकार है:- अजय साहू- बेमेतरा, दीपक सिंह ठाकुर- बिलासपुर (शहर), मोहित जैसवाल-बिलासपुर (ग्रामीण), भारत सिंह सिसोदिया- सरगुजा, चंपा देवी पावले मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर सोनहट, देवेंद्र तिवारी- कोरिया, सेवकराम नेताम- कोण्डागांव, डॉ. बिसेसर साहू- खैरागढ़, धमतरी- प्रकाश बैस, येतराम साहू- महासमुंद, आनंद यादव- बलौदाबाजार, धनीराम बारसे- सुकमा, संतोष गुप्ता- दंतेवाड़ा, संध्या पंवार- नारायणपुर, वेदप्रकाश पांडे- बस्तर, टिकेस्वर गबेल- सक्ती, ज्योति पटेल-सारंगगढ़ बिलाईगढ़, अंबेश जांगड़े- जांजगीर चाम्पा, अनिल चंद्राकर- गरियाबंद को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

See also  मार्च में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ के रहवासी, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

पार्टी नेताओं ने दी बधाई 

पार्टी नेताओं ने कहा कि, इस नियुक्ति से भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, और सभी ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। वहीं भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से नए अध्यक्ष का स्वागत किया और मिठाई बांटकर इस खुशी का इजहार किया।

See also  जांजगीर- चाम्पा जिले में ACB का एक्शन: नायब तहसीलदार और पटवारी 35 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply